छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न,सेवा सप्ताह मनाने लिया संकल्प

 संजय सोंनी 

रतनपुर– भाजपा मंडल की प्रथम कामकाजी बैठक आज रामटेकरी के तराई में स्थित सूर्यवंशी धर्मशाला में सम्पन्न हुई ,बैठक में मण्डल के तमाम पदाधिकारियों व बूथ अध्यक्षो ने भाजपा का स्थापना दिवस जोर शोर से मनाने का संकल्प लिया,
उल्लेखनीय है कि भाजपा रतनपुर मण्डल की प्रथम बैठक नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप द्वारा आहूत की गई, बैठक से पूर्व परम्परानुसार पँडित दीनदयाल जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुवात की गई,आहूत बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस पर 6अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाने सम्बन्धी पार्टी के दिशा निर्देश को कार्यकर्ताओ को बताया गया, सम्पन्न बैठक को पालिकाध्यक्ष लवकुश कश्यप,मण्डल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप,पूर्व मण्डल अध्यक्ष(बेलगहना)राजेश कश्यप ,महामंत्री रोहिणी बैश वाड़े ने सम्बोधित कर सेवा सप्ताह हर बूथ में अच्छे तरीके से मनाने तथा भाजपा के सुशासन ,विकास कार्य,की जानकारी जन जन तक पहुचाने की बात कही,मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि 6व7 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाना है ,पार्टी कार्यालय में झंडारोहण कर कार्यकर्ताओ के साथ सम्मेलन कर मिठाईयां बांटना है,8व 9 अप्रैल को भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कराकर विषय विशेष पर ब्यक्तब्य देना है, 10,11,व 12 अप्रैल को मण्डल क्षेत्र के हर बूथ में इकाई अध्यक्ष द्वारा मोदी जी के स्वप्न साकार करने स्वच्छ भारत बनाने स्वच्छता अभियान चलाना है, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाना है, उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मूर्ति परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छ व विकसित भारत का संदेश प्रसारित करना है,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  आदिवासी विभाग में हो रहा बड़ा खेला ! 20 लाख की बेडशीट खरीदी सवालों के घेरे में, चहेते सप्लायर को उपकृत करने लिखी गई पटकथा ?

 सम्मानित हुए अतिथिजन

बैठक में शामिल हुए नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष लबकुश कश्यप,श्रीमती बिनु निराला ,वरिष्ठ जन राधे पटेल को क्रमशः ज्वाला कौशिक,प्रभा मनिकपुरी,व शिवानी सोंनी द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया,

भाजपा मण्डल के बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता राधे पटेल,सुरेश सोनी,निरन्जन पैकरा,अन्नू तिवारी, रविन्द्र दुबे,प्रशांत यादव, ललित अग्रवाल ,जितेंद्र सिंह,,श्रीमती शिवानी सोंनी,स्वीटी शर्मा,सावित्री रात्रे,राजकुमारी बिसेन,रानी नामदेव,रितिका सोंनी,प्रभा मनिकपुरी,सहित असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, आभार प्रदर्शन युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप ने किया,

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button