🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPS

अवैध शराब माफियाओं की अब खैर नहीं! आबकारी विभाग सख्त, संभागीय बैठक में हुए बड़े फैसले,

शराब दुकानों पर भी बढ़ेगी सख्ती!

बिलासपुर। आबकारी विभाग अब अवैध शराब कारोबारियों पर पूरी तरह से नकेल कसने की तैयारी में है! आबकारी सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने 21 मार्च 2025 को बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली, जहां आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में अवैध शराब, नई बार नीति, शराब दुकानों की पारदर्शिता और राजस्व लक्ष्य जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अवैध शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन के आदेश!

बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि अवैध मदिरा के कारोबारियों पर कोई रहम नहीं होगा। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि रातदिन छापेमारी करें, गुप्त निगरानी बढ़ाएं और अवैध शराब की बिक्री को जड़ से खत्म करें।

शराब दुकानों पर भी बढ़ेगी सख्ती!

ब्रांड और लेबल डिस्प्ले अनिवार्य होगा ताकि ग्राहकों को शराब की पूरी जानकारी मिले।

तय दर से ज्यादा दाम पर शराब बिकती मिली तो दुकान सील होगी!

मिलावटी शराब पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

नए नियम, नई नीतियाँबड़ा बदलाव आने वाला है!

बैठक में नवीन बार नीति, रेस्टोरेंट-स्तरीय बार लाइसेंस और रेडी टू ड्रिंक मदिरा के नियमों पर भी चर्चा हुई। 2025-26 के लिए आबकारी नीति के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

  Crime News:– पुलिस ने ड्रोन तकनीकी का इस्तेमाल कर नदी के मुहाने तक तलाश कर बरामद किया शव, उप सरपंच की हत्या के सात आरोपी गिरफ्तार

कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के निर्देश

मदिरा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

बैठक में अपर आयुक्त आबकारी आशीष श्रीवास्तव, उपायुक्त विजय सेन शर्मा और सभी जिलों के आबकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button