युवक की लाश मिली, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक शराब का शौकीन था और अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल कुर्रे पिता हरप्रसाद कुर्रे उम्र 19 साल निवासी ग्राम हिर्री थाना मस्तूरी का कल 14 मार्च की शाम को लगभग 5 बजे अपने घर से निकला था जो रात्रि में घर वापस नहीं आया था।

आज सुबह उसका शव गांव में ही अपने घर के पीछे खेत में मिला है। मौके पर पुलिस,फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्यवाही किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मृतक के शरीर पर बाहरी कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, पोस्ट मॉर्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

प्रथम दृष्टया प्रकरण संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है, पूछताछ में मृतक द्वारा शराब सेवन की जानकारी मिली थी, मामले में जांच जारी है।

Live Cricket Info