अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

रतनपुर में होली और जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा: थाना प्रभारी नरेश चौहान की मुस्तैदी से सौहार्दपूर्ण माहौल

रतनपुर: होली और जुमे की नमाज में सुरक्षा के पहरेदार बने थाना प्रभारी नरेश चौहान, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन

रतनपुर। रंगों का त्योहार होली और शुक्रवार की नमाज को देखते हुए रतनपुर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। थाना प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने 5 पेट्रोलिंग पार्टियों और 6 फिक्स पॉइंट्स पर सुरक्षा बल की तैनाती की, वहीं बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करती रही। थाना प्रभारी चौहान खुद निगरानी करते हुए अपनी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी
होली के उल्लास और जुमे की इबादत में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए दोनों मस्जिदों के आसपास पुलिस बल ने विशेष सतर्कता बरती। साथ ही, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई।

‘कपड़ा फाड़’ होली पर सख्ती, उपद्रवियों पर कार्रवाई
रतनपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने ‘कपड़ा फाड़’ होली मनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी नरेश चौहान ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जबरदस्ती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  ACB Trap In INSPector:– एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजने मांगी थी रिश्वत

सुरक्षा की सख्ती से आमजन ने ली राहत की सांस
पूरे शहर में होली और जुमे की नमाज शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुई। आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस सतर्कता और व्यवस्था की सराहना की।

थाना प्रभारी नरेश चौहान और उनकी टीम ने यह साबित कर दिया कि रतनपुर पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है, बल्कि सामाजिक सौहार्द की रक्षा में भी पूरी तरह तत्पर रहती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button