छत्तीसगढ़

किशोरी का अपहरण फिर रेप, प्रेमी गिरफ्तार

बिलासपुर । नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं नाबालिग लड़की को आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है।

यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज की गई थी. इस आधार पर सीपत थाना में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने बीते 9 मार्च को अपहृत नाबालिग लड़की को बाम्हू में रहने वाले आरोपी शुभम साहू के कब्जे से बरामद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच में सामने आया कि आरोपी शुभम साहू ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगा ले गया. इसके बाद उसने लड़की का शारीरिक शोषण भी किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत कार्रवाई शुरू की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  छग राज्य निर्माण की पूर्व संध्या पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया नमन

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button