🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बमबारी कर गैंगस्टर अमन साव को छुड़ाने पहुंचे थे गुर्गे

रायपुर । झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस हिरासत में ले जाते समय एनकाउंटर में मार गिराया गया। जानकारी के मुताबिक, अमन साव को रायपुर जेल से झारखंड लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में रामगढ़ के पास अमन गैंग के लागों ने पुलिस के काफिले पर पहले बम से हमला किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अमन साव ने पुलिस की इंसास राइफल लूट ली और भागने लगा, जिस पर पुलिस ने पीछा किया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

इस दौरान अमन साव के साथियों ने उसे छुड़ाने के पुलिस पर हमला कर दिया, जवाबी कार्रवाई में अमन साव ढेर हो गया। गैंस्टर के साथियों के साथ मुठभेड़ में गैंस्टर के साथियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस जवान के घायल होने की खबर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पहले से अमन साव के भागने की आशंका थी, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। अमन साव पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button