एनएसएस कैंप में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

 

बिलासपुर। एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के द्वारा रतनपुर क्षेत्र में एनएसएस कैंप और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लॉ के छात्रों ने घर-घर जाकर सर्वे किया और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर में लोगों को कानूनी सहायता का भरोसा दिलाया गया और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने ज़्यादातर ज़मीन संबंधी विवादों में कानूनी सहायता की माँग की। इसके अलावा, आपसी विवादों को सुलझाने के लिए भी पहल की गई।

 

इस दौरान छात्रों ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के संबंध में अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

Live Cricket Info