🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

Bilaspur news:– अब मैदानी क्षेत्र में बाघ की धमक, खेत में सिंचाई करने जा रहे किसान पर बाघ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में किया गया भर्ती

 

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bilaspur news:– तखतपुर क्षेत्र के गांव में खेत में रबी फसल में सिंचाई करने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर ने किसान के शरीर पर बाघ के बाइट की पुष्टि की है। वही वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी करा रहा है। बाघ को पकड़ने के भी प्रयास जारी है।

 

Bilaspur बिलासपुर। बाघ की धमक अब जंगली क्षेत्र से मैदानी गांव में हो गई है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम कडमुंडा में सुबह खेत में सिंचाई करने गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर किसान को सिम्स में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

 

ग्राम कठमुण्डा निवासी किसान शिवकुमार जायसवाल (47) पिता जनक जायसवाल गांव के राजू सिंह ठाकुर के कठमुण्डा के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया लेकर खेती-बाड़ी का काम करता है वहीं आज सुबह करीब 6 बजे रबी फसल में ट्यूबवेल चालू कर पानी डालने के लिए खेत की ओर जा रहा था तभी पुलिया के दोन्द में छिपे शेर की दहाड़ने की आवाज आई और पलट कर देखा तो शेर ने अचानक से हमला कर दिया जिससे शिवकुमार जायसवाल के ऊपर हमला कर दिया जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पैर, हाथ, और सिर मे गंभीर चोंट आयी। किसान की चिंख– पुकार सुन कर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब बाघ वहां से झाड़ियों में नदारद हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

  आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल

 

यहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी स्थिति गंभीर देख उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ड्यूटी डॉक्टर शैलेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव कुमार के शरीर पर टाइगर बाइट के निशान की पुष्टि की है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि हमला बाघ ने ही किया है और क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल:–

 

अब तक बाघ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से लगे मरही माता के जंगलों और गांवों में विचरण करते हुए नजर आ रहा था। वहां उसने मवेशियों का भी शिकार किया था। पर अब तखतपुर के मैदानी क्षेत्र में बाघ पहुंच गया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम घटनास्थल पहुंच गई है। वन विभाग में आसपास के गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की मुनादी की है और बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button