छत्तीसगढ़

सुकमा में मुठभेड़: दो नक्सली ढेर, हथियार बरामद…

सुकमा । जिले के किस्टाराम क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने मौके से दो शव और हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों के ठिकाने की सूचना मिलने के बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली ढेर हो गए।

 

 

मुठभेड़ के दौरान इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और अन्य नक्सलियों की तलाश की जा रही है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

मुठभेड़ के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर सुरक्षा बल नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

  छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button