छत्तीसगढ़

कोसानगर गौठान में आवारा कुत्तों से गायों का शिकार करवाने के विरुद्ध प्रनाम ने मोर्चा खोला

भिलाई । नगर पालिक निगम की देखरेख में संचालित कोसानगर भिलाई के गौठान में जीवित बछड़े-बछिया को आवारा कुत्तो का शिकार बनवाने के विरुद्ध सामाजिक संस्था प्रनाम ने मोर्चा खोल दिया है। इस बारे में  प्रनाम द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत सुपेला थाना और नगर निगम कमिश्नर से फोटो विडियो और गवाह के साथ शिकायत प्रस्तुत की गई। इस घटना के बारे में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने बताया कि, कोसानगर भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई की देख रेख में NGO द्वारा संचालित गौठान में  मुनाफाखोरी के लिए गौ माता की निर्ममतापूर्वक मारा जा रहा है।

27 फरवरी की देर रात कोसानगर गौठान में 4 बछड़े एवं 3 गौ माता की गोठान में से आवारा कुत्तों का शिकार करवाया गया। इस गौठान में पर्याप्त शेड और चारा पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गौ वंश हर दिन भूख प्यास और गर्मी से तड़प तड़प कर मर रहे हैं। 27 फरवरी को घटना से संबंधित फोटो ,विडियो लिए गए इसके अलावा गौठान के CCTV कैमरे में कुत्तों द्वारा गौ वंश को मारे जाने की घटना रिकार्ड हुई है। जिसके विरुद्ध सुपेला थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध करवाने के लिए प्रनाम की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। जिस पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल को भी वस्तुस्थिति से अवगत करवाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  वनकर्मी को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने के आरोप में एक व्यक्ति जेल दाखिल

जिसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दोषियों के विरुद्ध जल्द एफआईआर करने का आश्वासन दिया गया।  जबकि नगर निगम कमिश्नर को कोसानगर गौठान में गौ वंश को गौठान संचालक एवं अन्य विभागीय दोषीयो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध तथा गौ वंश को  पर्याप्त सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करवाने का ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिक मंच के अध्यक्ष पवन केसवानी,जयप्रकाश यादव, संतोष तिवारी, अनिल निषाद, देवधर चौहान आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button