आरक्षक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

कोंडागांव । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की मतदान ड्यूटी से लौट रहे बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ एक आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार बड़ेडोंगर थाना में पदस्थ आरक्षक नुमेन्द्र भुआर्य बड़ेराजपुर ब्लॉक में मतदान ड्यूटी से वापस लौटने के दौरान 23 फरवरी की रात लगभग 11 बजे केशकाल-विश्रामपुरी मार्ग पर ग्राम कोहका मेटा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, इस हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। केशकाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Live Cricket Info