CG:– नशे में पहुंचे मतदान सामग्री लेने व्याख्याता निलंबित, नशे में पाए जाने पर सहायक एवं एक अन्य कर्मी का भी हुआ निलंबन

 

CG:– नशे में मतदान सामग्री उठाने पहुंचे व्याख्याता और नशे की हालत में चुनाव ड्यूटी में पहुंचे सहायक प्राध्यापक और सहायक ग्रेड–3 को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Sarngarh– bilaigarh। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शराब के नशे में ड्यूटी में पहुंचने वाले शासकीय कर्मचारियों को निलंबित किया गया है चुनाव जैसे गंभीर ड्यूटी में व्याख्याता सहायक प्राध्यापक जैसे उच्च शिक्षित शासकीय कर्मी नशे की हालत में पहुंचे थे। इनमें व्याख्याता एलबी शराब पीकर नशे की हालत में चुनाव सामग्री उठाने के लिए पहुंच गए थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों को निलंबित कर दिया है।

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए रविवार को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर रवाना किया जाना था। इस कार्य के लिए व्याख्याता एलबी परमानंद रघुवंशी की भी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी टाइम में वह सामग्री उठाने के लिए शराब पीकर पहुंच गए थे। संवेदनशील ड्यूटी को भी लापरवाही में लेने की जानकारी मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने इसे गंभीरता से लिया और व्याख्याता एलबी परमानंद रघुवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

  ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर किया बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी खबर

इनके अलावा सहायक ग्रेड-3 प्रीतम साहू और सहायक प्राध्यापक अनुप टोप्पो भी चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए। इनकी इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम के तहत इन दोनों के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथी जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Live Cricket Info