विजय जुलूस की भव्य रैली की तैयारी जोरों पर, बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी

 

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रतनपुर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल की बैठक संपन्न हुई चुनाव प्रभारी वी रामा राव जी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई जिसमें रतनपुर नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लवकुश कश्यप एवं भाजपा के 8 पार्षदों की विजय रैली की रूपरेखा तैयार की गई, भव्य विजय रैली तुलजा भवानी चौक से प्रारंभ होकर करैहापारा होते हुए नया बस स्टैंड, महामाया चौक से महामाया मंदिर दर्शन करते हुए
भीम चौक होते हुए बड़ी बाजार, नूतन चौक, हाई स्कूल चौक से रेस्ट हाउस में आम सभा के साथ रैली का समापन होगा जहां पर रैली में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन व्यवस्था के साथ की गई है इस भव्य रैली में सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए जोर- शोर से लगे हुए हैं रैली में जगह-जगह आतिशबाजी के साथ सभी नवनिर्वाचित पार्षद व अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा

इस दौरान प्रभारी वी रामा राव ने बताया कि हमारे नवनिर्वाचितअध्यक्ष लव कुश कश्यप और पार्षदों के द्वारा जनता का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए यह भव्य रैली निकाली जा रही है रतनपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जो भरोसा किया है उस भरोसे के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी के साथ मिलकर रतनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ पूरा परिषद भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास कार्य कराए जाएंगे

  BALCO को झटका: कर्मचारियों की टाउनशिप को बिजली पर GST ITC का नहीं मिलेगा लाभ – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

विजय जुलूस कामकाजी,, इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रभारी वी रामा राव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगरपालिका लवकुश कश्यप, चुनाव संयोजक डॉक्टर सुनील जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तीरिथ यादव, मंडल महामंत्री रोहिणी बैसवाडे,संतोष तिवारी, बबलू कश्यप, भूपचंद शुक्ला, राधे पटेल, ललित अग्रवाल, घनश्याम रात्रे, रविंद्र दुबे, प्रशांत यादव,ज्वाला कौशिक, वासित अली, पवन पाठक, ज्ञानेंद्र कश्यप, राजू शर्मा, शिवेंद्र गुप्ता, संतोष प्रजापति, दिनेश प्रभाकर, अनिल यादव, जयप्रकाश, प्रमोद कश्यप, बीज्जू कश्यप, सावित्री रात्रे,नीतू सिंह, उषा चौहान, राजकुमारी बिसेन, प्रेमलता तंबोली, स्वीटी शर्मा, संदीप राव, शंकर राव, नाथू रजक नवनिर्वाचित सभी पार्षदगण एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

Live Cricket Info