🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

बेलगहना जनपद सदस्य चुनाव: प्रत्याशी प्रेम लता राजपूत को मिल रहा जनसमर्थन

बिलासपुर /  बेलगहना जनपद सदस्य पद के लिए चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है और इस बीच प्रत्याशी प्रेम लता राजपूत को को जनता का व्यापक समर्थन मिलता दिख रहा है। वे लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं और हर वार्ड में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रही हैं । जनसंपर्क अभियान में जुटी प्रेम लता राजपूत को अपनी सादगी और मजबूत जनसंपर्क के कारण मतदाताओं के बीच लोकप्रिय होते जा रही हैं। वे विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रही हैं और उनके समाधान के लिए अपने संकल्प व्यक्त कर रही हैं। उनका कहना है कि वे क्षेत्र  के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी ।

Advertisement Carousel

मतदाताओं में उत्साह प्रेम लता राजपूत के समर्थन में कई स्थानीय नागरिक विभिन्न वर्ग से भी आगे आ रही हैं। उनका कहना है कि वे क्षेत्र के मूलभूत सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशी प्रेम लता राजपूत को अपनी प्रचार रणनीति को और धार दे दी है। वे घर-घर जाकर समर्थन मांग रही हैं और अपनी योजनाओं को जनता के सामने रख रही हैं। मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि यह चुनाव दिलचस्प मोड़ ले सकता है।
यह प्रत्याशी सबसे सुरक्षित दावा पेश करती नजर आ रहीं हैं क्योंकि सत्तीबहरा, बेलगहना और करही कछार की जनता ने ने लगातार 20 वर्षों से बेलगहना को जनपद सदस्य दिया है अब बेलगहना और करहीकछार की जनता इस बार सत्तीबहरा को जनपद सदस्य पद देने बिलकुल तैयार दिख रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button