IAS/IPSTransfer

कांग्रेस ने खेला बेटी कार्ड विरासत संभालने उतरीं उनकी बेटी

बिलासपुर रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा

महामाया पारा में कांग्रेस ने खेला ‘बेटी कार्ड’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर । कांग्रेस पार्टी ने रतनपुर नगर पालिका चुनाव में बड़ा दांव खेलते हुए स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की बेटी को वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा से अपना प्रत्याशी बनाया है। जनता के बीच लोकप्रिय और मजबूत छवि रखने वाले शिवकुमार दुबे के योगदान को याद करते हुए कांग्रेस ने इस बार उनकी बेटी पर भरोसा जताया है। कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा,”यह सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं है, बल्कि मेरे पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है।” उन्होंने वादा किया कि महामाया पारा को एक आदर्श वार्ड में बदलने के लिए वह दिन-रात काम करेंगी।

पार्टी नेताओं का कहना है कि शिवकुमार दुबे की छवि और उनकी बेटी की निष्ठा, दोनों मिलकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। स्थानीय मतदाताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। एक स्थानीय महिला ने कहा, “हमने शिवकुमार जी को देखा है। अगर उनकी बेटी भी उनके जैसे काम करेंगी, तो हमारा वार्ड चमक उठेगा। कांग्रेस ने इस कदम से न केवल स्वर्गीय दुबे के योगदान को सम्मान दिया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि पार्टी स्थानीय जनभावनाओं को प्राथमिकता दे रही है। अब देखना होगा कि यह ‘बेटी कार्ड’ कांग्रेस के लिए जीत का पत्ता साबित होगा या नहीं। महामाया पारा के मतदाताओं के दिलों पर किसका कब्जा होगा, इसका फैसला जल्द ही होगा। लेकिन इतना तय है कि इस बार चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है।

  Kanker news: लाखों की चोरी का आरोपी बस्तर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, जीजा-साला गए जेल, तीसरा आरोपी फरार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button