छत्तीसगढ़

बैठक में फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, कांग्रेस भवन में हंगामा…

रायपुर । कांग्रेस पार्टी ने मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची देर रात तक चली बैठक के बाद सोमवार सुबह सार्वजनिक की गई। बैठक के दौरान रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि वे खुलेआम गाली-गलौच करते नजर आए।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन से बाहर जाने को कहा गया, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यकर्ता कहते हुए सुनाई दे रहा है, “पांच साल तक हम पार्टी के लिए काम करते हैं और अब हमें ही बाहर निकाला जा रहा है।”

 

पार्टी के भीतर गहराता असंतोष

हालांकि कार्यकर्ताओं की नाराजगी की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि पार्टी की बैठक में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को लेकर असहमति थी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ।

  एनटीपीसी सेल पावर कंपनी राउरकेला यूनिट को प्रदान किये एम्बूलेंस

 

हंगामा कोई नई बात नहीं

कांग्रेस भवन में विवाद और हंगामे की घटनाएं नई नहीं हैं। सत्ता में रहते हुए भी पार्टी के भीतर इस प्रकार के विवाद समय-समय पर सामने आते रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों के दौरान भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था।

 

चुनाव के नजदीक बढ़ती चुनौतियां

पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नाराज कार्यकर्ताओं को शांत करना और एकजुटता बनाए रखना है। आगामी चुनावों में पार्टी की छवि को इस तरह के घटनाक्रमों से नुकसान हो सकता है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इस असंतोष को कैसे संभालता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button