🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

RAIPUR:यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

रायपुर,18जनवरी 2025 । राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां शुक्रवार को दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार राखी थाना अंतर्गत दावड़ा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा कुमारी तनुजा ध्रुव ग्राम चटोद दरबा की निवासी ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या लिया। सूचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई है। फिलहाल खुदकुशी करने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं, जांच के बाद छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का पता चल पाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button