🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़

रतनपुर में भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर डॉ. खिलावन साहू लेंगे बैठक

रतनपुर। नगर पालिका परिषद (नपा) चुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. खिलावन साहू मंगलवार को रतनपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य रतनपुर नपा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी चयन और रणनीति पर चर्चा करना है। इसके साथ ही डा खिलावन साहू महामाया मंदिर मे दर्शन करके भैरो बाबा मंदिर मे भैरो दर्शन कर बैठक की शुरूआत करेगे

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

डॉ. खिलावन साहू साहू समाज के अध्यक्ष है जो सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक रह चुके हैं, संगठन के एक अनुभवी नेता माने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश और झारखंड असम जैसे राज्यों के चुनावों में प्रभारी प्रचारक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं और संघ के प्रथम अभ्यास वर्ग को पूरा कर चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव के चलते रतनपुर में भाजपा की रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ नगर पालिका चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा होगी। डॉ. साहू ने कहा कि “पार्टी ऐसे प्रत्याशियों का चयन करेगी जो जनता के बीच स्वीकृत और सेवा भाव से काम करने वाले हों। यह चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, और हर वार्ड में भाजपा को मजबूती से लड़ना है।”

  CG :– शराब प्रेमियों को बड़ा झटका कल बंद रहेंगे शराबदुकान,जानिए वजह..

डॉ. साहू की बैठक से रतनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। नगर पालिका चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन इस बार चर्चा का विषय बना हुआ है, और इस बैठक के बाद पार्टी की रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button