रवि पांडेय को प्रदेश संगठन ने बनाया का चुनाव प्रभारी, भाजपा को लगातार मजबूत बनाने पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी,

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय को भाजपा प्रदेश संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। इजी. रवि पाण्डेय भाजपा सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में 16 हजार से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दिया है।

जिसके चलते प्रदेश संगठन प्रभारी पवन साथ एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इंजी. पाण्डेय के ऊपर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में इंसी व पाण्डेय को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगर पंचायत नरियरा के चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके अतिरिक्त नगर पंचायत खरीद में पूर्व विधायक चुनीलाल साहू नगर पंचायत शिवरीनारायण में अमर सुल्तानिया, नगर पंचायत बलौदा में कॉकिश्वर स्वर्णकार, नगर पंचायत ग्रहौद में प्रशांत सिंह ठाकुर, नगर पंचायत नवागढ़ में पूर्व प्रत्याशी संतोष लहरे, नगर पंचायत सारागांव में नंदनी राजबाड़े, नगर पंचायत पामगढ़ में पुरुषोत्तम शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। इंजी. रवि पांडेय का कहना है कि प्रदेश संगठन ने जिस तरह मेरे कार्य को देखते हुए मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info