छत्तीसगढ़

बिलासपुर खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…

 

बिलासपुर — मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में खनिज के अवैध उत्खनन ,परिवहन ,भंडारण पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु प्राप्त निर्देश के परिपालन में कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार जिले में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा सतत निरीक्षण करते हुए माह दिसंबर 2024 में खनिजों के अवैध खनन के 14 प्रकरण एवं अवैध परिवहन के 102 प्रकरण पर कार्रवाई करते हुए कुल 116 मामले दर्ज किए गए..

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

संयुक्त टीम एवं खनिज अम्ला द्वारा अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 84 ,चूना पत्थर के 10 , मिट्टी इट / मुरुम के एक डोलोमाइट के एक प्रकरण सहित कुल 102 प्रकरण दर्ज किया गया है / जिसमें से 64 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहन कर्ताओं से अर्थ दंड राशि 1486860 जमा कराया गया है । शेष 28 प्रकरण में अर्थ दंड वसूली की कार्रवाई की जा रही है । अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत की 11 , मुरुम के 02 एवं डोलोमाइट के 01 प्रकरण सहित कुल 14 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमे से 6 प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थ दंड की राशि 17,70,912 रुपए जमा कराया गया है ।शेष 08 प्रकरण में अर्थ दंड वसूली की कार्रवाई की जा रही है…

  CG Crime : पायलीखंड खदान से 146 हीरे चोरी करने का आरोप, 8 साल बाद बेचने निकला बुजुर्ग गिरफ्तार ! पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा का माल किया जब्त

 

 

माह दिसंबर 2024 में खनिजों के अवैध उत्खनन ,परिवहन एवं भंडारण के कुल 116 प्रकरण दर्ज किया गया है जिसमें से 70 प्रकरणों का निराकरण करते हुए अर्थ दंड की राशि 32,17,772 रुपए जमा कराया गया है । शेष 46 प्रकरण में अर्थ दंड वसूली की कार्यवाही की जा रही है । वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अप्रैल 2024 से दिसंबर तक अवैध उत्खनन के 71 प्रकरण अवैध परिवहन के 506 प्रकरण तथा अवैध भंडारण के 15 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 592 प्रकरण दर्ज किया गया है ।इसमें से 534 प्रकरण का निराकरण करते हुए अर्थ दंड की राशि 1,52,89,328 ₹ जमा कराया गया है। शेष 58 प्रकरण में अर्थ दंड वसूली की कार्रवाई की जा रही है । खनिजों के अवैध उत्खनन ,परिवहन भंडारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई जारी है । वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन ,परिवहन के मामलों में नियमों अनुसार कार्रवाई की जा रही है..

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button