छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती में शामिल होने आया अभ्यर्थी 1600 मीटर की दौड़ के बाद बेहोश होकर गिरा, अस्पताल पहुंचते ही मौत, 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता

 

Raigarh news:– रायगढ़ जिले में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल अभ्यर्थी की 1600 मीटर दौड़ में शामिल होने के बाद मौत हो गई। मृतक के परिजनों को शासन के द्वारा 10 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

 

रायगढ़। रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आया अभनपुर का एक अभ्यर्थी दौड़ लगाने के बाद गिरकर बेहोश हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को रायपुर जिला अंतर्गत अभनपुर ब्लॉक के खोरपा गांव निवासी मनोज कुमार साहू (20), पिता अनिल कुमार साहू रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आया था। प्रथम स्टेज 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद दूसरे चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले मैदान पर गिर गया। ऐसे मेें मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभ्यर्थी की जांच की। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होना पाया गया। उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन देने के साथ जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया। फिर उसे इन्ट्यूबेट व स्टेबल करते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब 11.35 बजे उसकी मौत हो गई।

  मुख्यमंत्री साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 

 

मृतक के परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। तहसीलदार एवं रायगढ़ जनपद सीईओ के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया।

 

 

मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा:–

 

जिला प्रशासन के अनुसार मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए आर्थिक सहायता दिया जाएगा। घटना के संबंध में जानकारी दी गई है कि कब भर्ती माउस साहू की मौत सांस लेने में दिक्कत होने से हुई है। मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच की गई। एसपीओ 2 ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल लगातार कम होने से उसे तत्काल ऑक्सीजन के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। अभ्यर्थी की हालत को स्टेबल कर बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया।

 

 

अग्नि वीर बनने के लिए प्रदेश भर के 8556 अभ्यर्थी रायगढ़ में शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत 4 दिसंबर को हुई है। जो 12 दिसंबर को पूरी हो जाएगी। सोमवार जिस दिन घटना हुई उस दिन सात जिलों के 1353 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button