ट्रैक्टर पलटने से पास में खड़े युवक की ट्राली में दबने से मौत

कोरबा । ग्राम चुईयां के नाला के पास रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चुईयां नाला से रेत भरकर जा रहा था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और समीप ही खड़ा युवक उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को हटाया और शव को बाहर निकाला|

 

 

मृतक की पहचान चुईयां गांव निवासी युवक के रूप में की गई है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेत परिवहन में लापरवाही रोकने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पुलिस ने मामला कायम कर वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। उधर पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.