🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अच्छी ख़बरछत्तीसगढ़

क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा निर्मित रंगमंच एवं शेड का लोकार्पण, विधायक सुशांत शुक्ला ने की बड़ी घोषणा

बिलासपुर- क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति, बिलासपुर के सहयोग से निर्मित रंगमंच एवं शेड का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधानसभा के ऊर्जावान विधायक  सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। अध्यक्षता क्षत्रिय राठौर समाज के अध्यक्ष श्री हरीशंकर राठौर ने की।

Advertisement Carousel

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुशांत शुक्ला का स्वागत श्रीमती सृष्टि राठौर (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), अलका राठौर और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष  नीरज राठौर ने किया। समाज के अध्यक्ष  हरीशंकर राठौर और प्रांतीय कोषाध्यक्ष  रामसागर राठौर ने मुख्य अतिथि का सम्मान पगड़ी पहनाकर, शाल और श्रीफल भेंट कर किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अपने उद्बोधन में विधायक  सुशांत शुक्ला ने क्षत्रिय राठौर समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “समाज के साथ मेरा रिश्ता अर्जुन के रथ के घोड़े के समान रहेगा। आप जैसे लोगों के सहयोग से ही हम जनप्रतिनिधि बन पाते हैं।” उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की, जिसमें से 11 लाख रुपये की पहली किस्त स्वीकृत की गई।

  रोते हुए वृद्धा ने बताया जमीन पर हो गया कब्जा, तहसीलदार को फोन कर कलेक्टर ने कहा यदि कब्जा, नहीं हटवा सकते तो तहसीलदार रहने की कोई जरूरत नहीं

समारोह में मनोरंजन कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकिशोर नगर के युवा नेता श्री जय वाधवानी के जन्मदिन पर केक काटा गया। कार्यक्रम का संचालन  नरेंद्र राठौर और  राकेश राठौर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन  रविपाल राठौर ने किया।

इस लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष बीजेपी  तिलक राम साहू, युवा नेता जय वाधवानी, और क्षत्रिय राठौर समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button