🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के अनुचित उपयोग पर आरक्षक निलंबित

 

सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट करने वाले आरक्षक को एसपी ने निलंबित किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कबीरधाम। सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द भंग करने वाला पोस्ट करने और अनुशासनहीनता पर आरक्षक को निलंबित किया गया है। आरक्षक के कृत्य को सामाजिक सौहार्द भंग करने के अलावा हिंसात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने वाला माना गया। एसपी ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है,साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहने की हिदायत दी है।

थाना पिपरिया के आरक्षक क्रमांक 775 अशोक चंद्रवंशी द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए ऐसे कृत्य किए गए, जो सामाजिक सौहार्द्र को भंग करने और हिंसात्मक प्रवृत्तियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास थे। यह कृत्य न केवल पुलिस विभाग की आचार संहिता और अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि पुलिसकर्मियों से अपेक्षित नैतिक और पेशेवर जिम्मेदारियों के प्रति घोर लापरवाही को भी दर्शाता है।

 

थाना प्रभारी पिपरिया द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया गया कि आरक्षक अशोक चंद्रवंशी द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट किए गए, जिनसे समाज में वैमनस्यता और तनाव उत्पन्न हो सकता था। पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया उपयोग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उल्लंघन करते हुए आरक्षक ने विभागीय मर्यादाओं और निर्देशों की अवहेलना की।

  Bilaspur News:– जीर्ण शीर्ण मंदिर के जीर्णोद्धार का फेसबुक में डाला संकल्प,अगले दिन ही धाराशाई हुआ मंदिर, मलबे में सांपों के चलते नहीं खोजा जा सका शिवलिंग, रहस्य ने जन्म दी अटकलें और आक्रोश

 

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक अशोक चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के उपरांत कदाचार में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपने आचरण से समाज में पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करें। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता या कर्तव्य के प्रति लापरवाही के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

 

यह कार्रवाई पुलिस विभाग के अनुशासन और मर्यादा को बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश है और यह सुनिश्चित करती है कि किसी भी कर्मचारी द्वारा विभागीय गरिमा का हनन न हो।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button