IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय

बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। रायपुर से बिलासपुर लौटते समय उनकी कार सरगांव के पास अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।
हादसे में हर्षिता पांडेय को कमर, चेहरे और पीठ में चोटें आई हैं। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

क्या हुआ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हर्षिता पांडेय एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर गई थीं।
वापस लौटते समय रात को सरगांव के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हर्षिता पांडेय को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button