IAS/IPSछत्तीसगढ़

अंतर परिक्षेत्र स्तरीय इंटर कालेज क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, टीसीएल पीजी महाविद्यालय जांजगीर की टीम रही विजेता….

जांजगीर चांपा:- 11 तारीख से शुरु हुए इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा परिक्षेत्र की 10 टीमों ने हिस्सा लिया जिसका फाइनल मुकाबला 16 तारीख को खेला गया जिसमें टी सी एल पी जी महाविद्यालय जांजगीर का मुकाबला शासकीय कॉलेज पामगढ़ से हुआ जिसमें पामगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में महज 103 रन पर आल आउट हो गई जांजगीर की टीम को मैच जीतने के लिए 104 रन बनाने थे जांजगीर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जांजगीर 10रन के स्कोर पर 2नो ओपनर बल्लेबाज आउट हो गए उसके पश्चात राहुल सिंह एवं गैरव जयसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की जांजगीर टीम ने यह स्कोर 22 ओवर में 4विकेट पर बना लिया और फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया
जिसमें बेस्ट फील्डर गौरव जयसवाल टी सी एल महाविद्यालय बेस्ट बैट्समैन तुषार दिनकर टी सी एल महाविद्यालय, बेस्ट बॉलर जानू जायसवाल टी सी एल महाविद्यालय, बेस्ट विकेटकीपर विजय शासकीय कॉलेज पामगढ़ और पूरे प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी राहुल सिंह टी सी एल महाविद्यालय को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कटघोरा वनमंडल द्वारा अग्नि सुरक्षा को लेकर पुटा में निकली जनजागरूकता रैली

समापन समारोह में अतिथियों के रूप में समाज सेवी एवं पूर्व क्रिकेटर आशीष राठौर , टी सी एल पी महाविद्यालय के प्राचार्य रमाकांत पाण्डेय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा जी,प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी बृजेश कांत बर्मन जी, अतिथि क्रीड़ा अधिकारी डॉ ख्याति शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी विश्वास विश्वकर्मा पूर्व क्रीड़ा अधिकारी आर राठौर,क्रीड़ा अधिकारी नवाब खान , नगरदा कॉलेज से मनोज राठोर जी, पूर्व क्रिकेटर भूपेश राठौर जी , मैदान प्रभारी श्याम शिक्षक कृष्णा रात्रे जी,ओ पी सिंह जी, दूबे जी , टी सी एल महाविद्यालय के मैनेजर सत्यम दिनेश,टी सी एल महाविद्यालय के कोच आशुतोष पाण्डेय, आशीष यादव जी, धनराज भारतद्वाज जी, सतीश यादव जी, एवं पेन्ड्री ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिक जन एवं खिलाडी मौजूद रहे बुरे प्रतियोगिता में अंपायरिंग की भूमिका आदित्य यादव, असद खान, भौमिक गोपाल ,अलमास अंसारी ने संभाला , पूरी प्रतियोगिता को संपन्न कराने में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अहम भूमिका रही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पीच क्युरेटर राजेश राठोर ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान पीच बनाने में हम भूमिका रही फाइनल मैच का मंच संचालन राजेश राठौर ने किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button