IAS/IPS

CG news:– खुद को कलेक्टर बता सरपंच को किया फोन, दस लाख की रोड़ स्वीकृति की बात कह मांगा एक लाख रुपए कमीशन,हुआ गिरफ्तार

Janjgir news:– खुद को कलेक्टर बता सीसी रोड़ स्वीकृत करने की बात कह सरपंच से 10% कमीशन मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी कलेक्टर बनकर वसूली के आरोप में जेल जा चुका है।

Janjgir जांजगीर। खुद को कलेक्टर बता सरपंच को फोन कर रखा मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने 10 लाख रुपए के रोड स्वीकृति देने की बात कह एक लाख रुपए कमीशन मांगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलौदा ब्लॉक के ग्राम चारपारा सरपंच के पद पर तुलसी बाई बिंद के पति राम निवास के पास 16 अक्टूबर की दोपहर तीन बजे फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जांजगीर कलेक्टर बताया और कहा कि गांव में 10 लख रुपए की लागत से सीसी रोड की स्वीकृति दिया हूं। उसने 10% कमीशन मांगा। खुद को कलेक्टर बताने वाले व्यक्ति ने बताया कि कमीशन देने के एक हफ्ते के भीतर पंचायत के खाते में राशि आ जाएगी।

इसके बाद सरपंच ने जनपद सीईओ आकाश सिंह को मामले की जानकारी दी। जनपद सीईओ के द्वारा उन्हें समझाया गया कि यह किसी के द्वारा झांसा देने के लिए कॉल किया गया है। इसके बाद सरपंच ने बलौदा थाने में अपराध दर्ज करवाया। पुलिस ने बीएनएस 318(4), 319(2),62 के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचनामें लिया। फिर साइबर सैलरी मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी दिनेश अजगल्ले उम्र 36 साल निवासी ग्राम छोटे खैरा थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

  सुकमा IED ब्लास्ट: एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद, थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल, भारत बंद से पहले माओवादियों की कायराना हरकत,बढ़ाई गई सुरक्षा

पूर्व में भी कलेक्टर बनकर कर चुका है वसूली का प्रयास:–

आरोपी दिनेश अजगल्ले पूर्व में भी कलेक्टर बनाकर वसूली के आरोप में जेल जा चुका है। वर्ष 2022 में ग्राम जुनवानी के सरपंच से कलेक्टर बनकर पैसे मांगने पर थाना सिंघनपुरी ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की थी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button