CG news:–करेंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत, इकलौता बेटा अनाथ

Korba news:– करंट की चपेट में आकर पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। तार में कपड़ा सुखाने के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में दंपत्ति का 10 वर्षीय इकलौता बेटा अनाथ हो गया है।

Korba कोरबा। कोरबा जिले में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। सुबह नहा कर कपड़ा सुखाने के दौरान पति करंट के चपेट में आ गया जिसे बचाने के लिए गई पत्नी भी करंट की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठी। हादसे में दंपत्ति का इकलौता बेटा बेसहारा हो गया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर मनगांव बस्ती में दुर्योधन महंत और उसकी पत्नी पार्वती महंत किराए का मकान लेकर रहते थे। दोनों मूलतः ओड़िसा के रहने वाले है। कोरबा में रहकर दोनों एक ठेका कंपनी में कार्य करते थे। घर के बाहर लगे बिजली के खंभे से बांधकर कपड़ा सुखाने. के लिए लोहे का तार बांधकर रखा था.

शनिवार को दुर्योधन महंत काम पर जाने से पहले सुबह नहा कर घर के बाहर बिजली खंभे से लगे तार में कपड़ा सुख रहा था, तभी तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया, पति की चीख सुन पत्नी पार्वती महंत दौड़कर पति को बचाने पहुंची तो वह भी पति के साथ चिपक गई।
आसपास के लोगों ने किसी तरह से दोनों को अलग कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पति –पत्नी की मौत से उनके इकलौते 10 वर्षीय बेटे के सर से माता– पिता का साया छिन गया है।

  रतनपुर पुलिस की जबरदस्त परफॉर्मेंस पर बजा सम्मान का डंका – टीआई चौहान और प्रधान आरक्षक यादव हुए सम्मानित!

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.