🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

SI Rakesh Chaubey Dismissed: शराब के नशे में की थी गर्ल्स हॉस्टल में घुसपैठ और मारपीट, आईजी की कार्रवाई, कोर्ट ने भी दी कठोर सजा

रायपुर। शराब नशे में महिला हॉस्टल में घुसने और आदिवासी महिला से मारपीट के आरोपों में सेवा से निलंबित चल रहे पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर राकेश चौबे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। महिला छात्रावास में घुसपैठ का यह मामला पिछले साल का है।

Advertisement Carousel

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन्ही आरोपों के चलते राकेश चौबे सेवा से निलंबित चल रहे थे और उनपर विभागीय जांच भी बिठाई गई थी। वही अब रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कोर्ट ने भी इस मामले में निलंबित अफसर को 3 साल की सजा सुनाई है।

दरअसल पिछले साल मार्च महीने में देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित महिला हॉस्टल की संचालिका ने राकेश चौबे पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया था की यातायात विभाग के एसआई राकेश चौबे शराब के नशे में होटल पहुंचे थे। यहां उन्होंने मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था।

संचालिका ने यह भी बताया था कि निरीक्षक ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की थी और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी दी थी।

इन आरोपों के बाद जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की गई तो यह आरोप सही पाए गए। इस घटना की पुष्टि होने पर तत्कालीन एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उन्हें निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button