छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं. परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से हुई. इससे पहले शनिवार को 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी हिंदी विषय से शुरू हुई थी. 10वीं बोर्ड परीक्षा में 3 लाख 23 हजार 227 नियमित और 7 हजार 330 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 2 हजार 523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इन केंद्रों में बारहवीं और दसवीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा हो रही है. बारहवीं की तरह मंडल ने दसवीं की परीक्षाओं के लिए भी तैयारी पूर्ण कर ली है. उड़नदस्ते की टीम सहित निरीक्षण कार्य को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं. परीक्षा का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस बार 12वीं की तुलना में 10वीं परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. दसवीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जाएंगी.

 

बता दें कि परीक्षा के साथ-साथ माशिम ने मूल्यांकन की तैयारी भी पूरी कर ली है. परीक्षा प्रारंभ होने के पखवाड़े भर बाद 15 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

  छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात,

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button