IAS/IPS

यातायात पुलिस की कार्रवाई: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्रवाई

धमतरी। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर यातायात पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा और हमराह यातायात स्टॉफ द्वारा शहर के सदर मार्ग में त्यौहार होने से यातायात का दबाव अत्यधिक होने से सुव्यवस्थित यातायात बनाये जाने हेतु घड़ी चौक से रामबाग तक पैदल पेट्रोलिंग करते हुए यातायात व्यवस्थित किया गया।

सामान रोड में निकालकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सामान अंदर करवाया गया, पंडाल लगाकर दुकान बाहर नही लगाने बेतरतीब एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों को पार्किंग में वाहन खड़े करने समझाईश दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आटों ई-रिक्शा चालको को रोड में वाहन खड़े कर सवारी उतारने चढ़ाने से मना सदर मार्ग का सवारी होने पर सदर मार्ग में वाहन लाने व खाली सदर मार्ग में घुमने से समझाइश दिया गया।

इसी क्रम में बिना लायसेंस तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो पार्किंग रॉग्न साईड, बिना बीमा कराये चालने वाले 45 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 18,500/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।

यातायात पुलिस व्यापारियों से अपील करती है कि दुकान के बाहर पड़ाल लगाकर सामान ना रखें ग्राहको के वाहन को व्यवस्थित रखने दुकान के बाहर तख्ती या बोर्ड लगाये।

  वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

साथ ही आमजन, वाहन चालकों से भी अपील करती है कि बिना लायसेंस, तीन सवारी, रांग साईड वाहन ना चलावें, यातायात नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button