🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News:– कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का कटा वेतन

वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए हैं

Advertisement Carousel

GPM News:– कलेक्टर ने स्कूलों के औचक निरीक्षण में ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों के 1 दिन का वेतन अवैतनिक करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

GPM News जीपीएम। कलेक्टर के निरीक्षण में स्कूलों में ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। सभी 9 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटा गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कार्यवाही की है।

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते दिनों पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जे के शास्त्री ने बताया कि बीते 7 अगस्त 2024 को कलेक्टर द्वारा शासकीर्य हाईस्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला भाड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाया गया।

जिसके चलते सीमा सिंह पटेल-प्रभारी प्राचार्य, अन्नपूर्णा त्रिपाठी, कुशल सिंह पैकरा, जितेन्द्र कुमार पैकरा-व्याख्याता तथा पूर्व माध्यमिक शाला के कुमारी लक्ष्मी सोनी, संध्या चतुर्वेदी, शिक्षक एल.बी. एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक द्वारिका प्रसाद मेश्राम, सहायक शिक्षक संतोष कैवर्त, गंगा ओट्टी को कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत उक्त शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button