🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात,बेहतर इलाज करने डॉक्टरों को निर्देश




बिलासपुर, 14 जुलाई 2024/उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया । उन्होंने डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम पूछा।

Advertisement Carousel

इलाज व्यवस्था की भी जानकारी ली। फिलहाल 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनकी इलाज और निगरानी की जा रही है। उन्होंने एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए।  साव ने डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली और इलाज में कोई कोर कसर नहीं रखने को कहा। एसडीएम डायरिया नियंत्रण के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।  साव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है ।जरा भी लक्षण दिख रहे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा ।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  घनश्याम रात्रे, एसडीम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button