छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

धर्म नगरी मे सर्व हिंदू समाज ने की मांस -मटन बिक्री पर प्रतिबंध की मांग,ठोस कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी,



बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है धार्मिक व पुरातात्विक नगरी रतनपुर में मांस-मटर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सर्व हिंदू समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांस मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, साथ ही मांगों पर उचित व ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।


दरअसल रतनपुर धार्मिक, पौराणिक और पुरातात्विक  नगरी के नाम से प्रसिद्ध है, साथ ही यह छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश में हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा यहां पर्यटन स्थल के नाम से भी प्रसिद्ध है। आदिशक्ति मां महामाया देवी, भैरव बाबा, गिरजबान हनुमान मंदिर सहित अनेक मंदिरो की दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देश और विदेश से लोग अपनी मनोकामना लेकर रतनपुर पहुंचते हैं। लेकिन, नगर मे खुलेआम सड़क और चौक-चौराहों पर मांस मटन को लटका कर  बेचा जा रहा है। वहीं, मांस-मटन की दुकानों के आसपास गंदगी और बदबू फैलती है, जिससे देवीदर्शन के लिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती है और उनकी आस्था को ठेस पहुंचती है, इसलिए रतनपुर नगर के खुले जगहों पर अवैध कब्जा कर मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।देखना होगा की प्रशासन इस मांग को कितनी गंभीरता से लेती है और आगे क्या कार्रवाई करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Janjgir-Champa News:– दीवाली से पहले आत्मानंद स्कूल में छात्रों से कराई गई क्लासरूम की पोताई, ऐसा मामला पहली बार नहीं..! जांच के नाम पर फिर लीपापोती..?

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button