चलती कार में लगी आग,कार धू धू कर जला



शेखर बैशवाडे
नेवसा:–मौजूदा समय में रतनपुर व बेलतरा एक्सीडेंट का हब बन गया है ऐसा माना जा सकता है क्योंकि पिछले 15 दिनों के अंदर यहां लगातार 6 घटनाओं ने कहीं ना कहा रतनपुर को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है।

बता दे में शुक्रवार की
दोपहर लगभग 12:00 बजे बिलासपुर शनिचरी निवासी छेदीलाल अपने परिवार के साथ कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहे थे इसी दौरान बेलतरा जाली ओवरब्रिज के ऊपर उनकी कार क्रमांक cg 10 fa 8161में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


आग इतनी भयावा थी कि कर पूरी तरह से जलकर ध्वस्त हो गई हालांकि कर में मौजूद पांच लोगों को सकुशल बचा लिया गया और एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई लेकिन दुर्घटना ने कहीं ना कहीं लोगों को गर्मी के समय अपने वाहनों को जांच करने के बाद ही लंबी दूरी की यात्रा तय करने की ओर सजग जरूर किया है।
हालांकि यह कैसे लगी और इसका स्पष्ट कारण का पता नहीं लगा है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन जिस तरह से आग लगने के बाद तत्काल 112 को कॉल किया गया तो वही दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया।

  CG Teacher News :- शिक्षा विभाग में नियमों के खिलाफ पदोन्नति, संभागीय संयुक्त संचालक ने दो कर्मचारियों का प्रमोशन किया रद्द


रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार किया दूसरी घटना है इससे पहले भी ट्रेलर और कर की टक्कर इसी क्षेत्र के आसपास हुई थी जो दर्शाता है कि बिलासपुर यातायात विभाग को इस दिशा में प्रयास करने होंगे और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कदम उठाने होंगे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.