🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आया परिवार छोटी बच्ची समेत चार लोगों की मौत, थाना के बाहर ग्रामीणों का हंगामा जारी

रफ़्तार का क़हर जारी है

जाँजगीर चाँपा। ज़िले में रफ़्तार का क़हर जारी है। आज एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कोनार गाँव का एक परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर परसदा गाँव जा रहें थे तभी मुलमुला थाना इलाक़े के रेमंड चौक के पास एक तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयावह था कि तीन साल की बच्ची, एक युवक और एक बुजुर्ग शख़्स की मौक़े पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुई थी उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है और मौक़े पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके अलावा पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी ग्रामीणों को अपना समर्थन देने पहुँची हुई थीं। उसके बाद बीजेपी के पूर्व विधायक अम्बेष जांगड़े भी गाँववालों के साथ आये।

लाखों रुपये का मुआवज़ा और नौकरी की माँग पर अड़े

मासूम बच्ची समेत चार लोगों की मौत के बाद लाखों रुपये के मुआवज़ा और नौकरी की माँग को लेकर मुलमुला थाना का घेराव कर दिया गया है और पुलिस के साथ परिजनों की बहस जारी है। परिजन मृतकों के शवों की माँग कर रहें है। जिसे पीएम के लिए मर्चूरी भिजवा दिया गया है।

  कवर्धा जिले में बिना वैध अनुमति रह रहे 15 संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई

ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ़्तार किया

पुलिस ने ट्रेलर को क़ब्ज़े में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर को भी गिरफ़्तार कर लिया है। घटनास्थल पर लोगों ने मुआवज़ा देने की माँग को लेकर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश में जुट गये है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button