✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

जिला प्रशासन के नाक के नीचे अवैध रुप से पेड़ो की कटाई….



कलेक्टोरेट परिसर के सामने ही ग्रीन जोन में लगे पेड़ो की अवैध कटाई कर हो रहा सड़क निर्माण, फिर भी प्रशासन अनजान
जिम्मेदारों की लापरवाही से जमीन दलाल सक्रिय, हरे भरे पेड़ो को भी हो रहा नुकसान

जांजगीर। जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। स्थिति यह है कि अब अवैध प्लाटिंग करने वाले रसूखदार बेखौफ़ कलेक्टर कार्यालय से महज कुछ दूर पर बनाए गए ग्रीन जोन में लगे पेड़ो को काटकर रास्ता बना रहे है, जहाँ से रोजाना प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों का आना जाना होता है, बावजूद इसके प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। प्रशासन की अनदेखी के कारण अब लोगो में आक्रोश बढ़ने लगा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35


हर वर्ष शासन हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाता है। इस पर शासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं जबकि उसकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग ही लापरवाही बरतते हैं। कुछ साल पहले कलेक्ट्रेट चौक से कलेक्टर ऑफिस जाने वाली मुख्य मार्ग जो ग्रीन जोन घोषित कर सड़क किनारे अर्जुन, नीम, गुलमोहर जैसे पेड़ लगाये थे, वही प्रशासन द्वारा पेड़ो की सुरक्षा के लिए लाखों रूपये खर्च कर बकायदा फेंसींग तार भी लगाया गया था, मगर अब विभागीय उदासीनता के चलते जमीन दलालो द्वारा बेखौफ़ ग्रीन जोन में लगे पेड़ो को काटकर रोड़ बनाया जा रहा। प्रतिबंधित जोन होने के बावजुद जमीन दलालो द्वारा यह सब कार्य किया जा रहा। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां रोजाना कलेक्टर, एसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का लगातार आना जाना लगा रहता, बावजूद प्रशासन द्वारा ग्रीन जोन में अवैध पेड़ो की कटाई करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां प्रशासन की लापरवाही के चलते हरे भरे पेड़ो को काट कर रोड बनाया जा रहा है। इन पेड़ों की हो रही कटाई से वन क्षेत्रों को तो नुकसान हो रहा है वही  इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।



एसपी वैद एडीएम जांजगीर चांपा

किसके द्वारा पेड़ों की   कटाई की जा रही है इसकी इसकी जानकारी ली जा रही है  पता कर उक्त व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button