नग्न अवस्था में घर में मिली महिला की लाश, मुंह में ठूंसी हुई थी साड़ी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका


बिलासपुर। बिलासपुर जिले में नग्न अवस्था में महिला की घर में लाश मिली है। झोपड़ी नुमा मकान में महिला की लाश नग्न अवस्था में थी और महिला के मुंह में साड़ी  ठूंसी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि घर घुसकर दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर दी गई होगी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।


बीती रात कोटा थाना क्षेत्र में पिकनिक मना कर वापस आ रहे युवाओं के साथ मार पीट के बाद गोलीकांड को घटना सामने आई थी। जिसमें एक सरदार युवक के पेट में गोली मार कर घायल कर दिया गया था। अब मजदूर महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का संदिग्ध मामला सामने आया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में रोजी मजदूरी करने वाली महिला की लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बीते कुछ दिनों से कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में  तालाब किनारे झोपड़ी बना कर रहती थी। वह रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी


कल  सोमवार की  सुबह महिला की लाश झोपड़ी में देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नग्न अवस्था में महिला की लाश मिली उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और महिला के मुंह पर उसकी साड़ी को ठूंस दिया गया था। शरीर पर चोट के भी निशान थे। जिसके चलते दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस संदेहियों से पूछताछ के अलावा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। मुखबिरों को भी जानकारी के लिए एक्टिव किया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि होगी। साथ ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.