🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

आदतन चोर चोरी के  सामान सहित पुलिस गिरफ्त में,चोरी की मोटरसाइकल व हाइवा के 2नग बैटरी बरामद



संजय सोनी,
रतनपुर–  क्षेत्र में हो रहे चोरियों पर लगाम लगाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे  क्षेत्र में हुए दो चोरियों पर पुलिस ने सामान सहित चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की,
विदित है कि बीते 17 फरवरी  को थाना रतनपुर के गढवत निवासी   सिद्धार्थ  कश्यप ने थाना रतनपुर में   रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17 फरवरी  को अपना मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG10BE4775 को महराज ढाबा के पास सुबह आठ  बजे के आसपास  खड़ा कर साईट मे काम करने गया था  शाम करीब 04:30 बजे वापस आया  तो देखा कि मोटर सायकल उक्त जगह से गायब मिला,वही दूसरी शिकायत ग्राम कडरी सरपंच मिथुन राजेन्द्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी हाईवा को खड़ी कर टायर का पंचर बनवाने गया था। वापस आया तो देखा कि हाईवा में लगे 02 नग बैटरी कीमती 16,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।

Advertisement Carousel

उक्त दोनों  रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज  कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि रेस्ट हाउस रतनपुर के रहने वाले रवि विश्वकर्मा उर्फ विक्की व साँधीपारा निवासी नरेन्द्र पटेल जो कि चोरी का आदतन अपराधी है उन्हें उक्त चोरी वाला मोटर सायकल ले जाते देखा गया है। तथा मेलाभाठा में एक व्यक्ति बैटरी को बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है ,उक्त  सुचना पर स्थानीय पुलिस की टीम ने  संदेही लोंगो से  सख्ती के साथ  पुछताछ किया,जिस पर उन्होंने  चोरी करना स्वीकार किया,और उनके  कब्जे से चोरी हुई मोटर सायकल क्रमांक CG 10BE4775 को तथा आरोपी सूरज यादव से चोरी गई बैटरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर,  प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, प्रधान आरक्षक. बलदेव सिंह,आरक्षक  दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, रामधीर टोप्पो की विशेष भूमिका रही।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button