Raipur

कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च आज:प्रभारी सुखदेव भगत और दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

 

 रायपुर-  कांग्रेस आज रायपुर में संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस मार्च में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मार्च की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे गांधी मैदान से होगी। यहां से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च करेंगे। पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस ने इस मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों और आम लोगों से भी शामिल होने की अपील की है।

पार्टी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button