देश-दुनिया

26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद

हैदराबाद। 21 नवंबर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हैदराबाद पुलिस ने रविवार को पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालांकि, पुलिस ने इस संदेश को किसी शरारती तत्व की हरकत बताकर खारिज कर दिया है।

शनिवार को स्पेशल ब्रांच की ओर से सभी पुलिस थानों को एक अलर्ट जारी किया गया। इसमें बताया गया कि विभाग को लश्कर-ए-तैयबा नाम से एक ईमेल मिला है। ईमेल भेजने वाले ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी लतीफ भट के मारे जाने का बदला लेने के लिए हैदराबाद में 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ईमेल में कहा गया है कि भारतीय सेना द्वारा उनके सरगना भट और उसके साथियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के जवाब में सैकड़ों लोगों की जान लेने के इरादे से काचीगुडा स्थित होटल टूरिस्ट प्लाजा और काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर बम धमाके किए जाएंगे।

संदिग्ध जगहों पर तलाशी अभियान जारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भेजे गए इस ईमेल के बाद पुलिस बल को अलर्ट पर रखा गया है और सभी थानों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। धमकी में बताए गए ठिकानों के साथ-साथ कई अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों की भी गहन तलाशी ली गई, लेकिन कहीं से भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

  100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

हैदराबाद पुलिस ने रविवार को एक बयान में कहा कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर एंटी-सैबोटाज जांच की गई है और पुलिस की मौजूदगी व गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने की अफवाहों से बचने की अपील

बयान में आगे कहा गया है कि हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें, न ही उन्हें फैलाएं और शांत रहें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत 112 डायल करके पुलिस को इसकी सूचना दें।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button