आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषपर्व त्यौहारप्रेरणासंगठनसामाजिक
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव 17 नवंबर को कोरबा प्रवास पर

कोरबा, 16 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मंगलवार, 17 नवंबर को कोरबा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम पहुंचेंगे और गोपाष्टमी महापर्व में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2.30 बजे वे टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां वे जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 5 बजे से 7 बजे तक परिवहन नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद श्री साव रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Live Cricket Info

