Good NewsIAS/IPSRaipurआयोजनआस्थापर्व त्यौहारप्रेरणाबस्तरराजकाजव्यक्तित्वसंस्कृति

बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे प्रधानमंत्री मोदी: महिला जवानों के पारंपरिक नृत्य पर बजाई तालियां, CRPF कैंप में मनाई दीपावली

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस बार दीपावली का उत्सव देशभक्ति और आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बस्तर दौरे के दौरान करणपुर स्थित CRPF कैंप में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान बस्तर के लोकप्रिय लोकगीत ‘येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ की धुन पर महिला जवानों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। लोकगीत की धुन सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तालियां बजाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया और उनके साथ झूमते नजर आए।

‘येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ पर महिला जवानों का नृत्य

दीपावली के इस खास आयोजन में बस्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। जैसे ही लोकप्रिय लोकगीत ‘येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी’ की धुन गूंजी, महिला सुरक्षा जवान पारंपरिक अंदाज में नृत्य करने लगीं। जवानों ने प्रधानमंत्री मोदी को भी अपने बीच शामिल किया। महिला जवानों ने उनके चारों ओर घूमकर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान पीएम मोदी मुस्कुराते हुए तालियां बजाते और जवानों का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोकगीत के बोल में बस्तर की मिट्टी, प्राकृतिक खूबसूरती और स्थानीय संस्कृति की पहचान झलकती है। जवानों के साथ प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने दीपावली के इस आयोजन को यादगार बना दिया।

CRPF, कोबरा, DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को करणपुर स्थित CRPF की कोबरा बटालियन के कैंप पहुंचे थे। यहां उन्होंने CRPF, कोबरा, DRG और बस्तर फाइटर्स के जवानों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैंप में देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच भारत माता की जय और जय हिंद के नारे भी लगे।

  CG news:– प्रधान आरक्षक का शराब तस्कर से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, वाहन राजसात नहीं करने के एवज में मांग रहा था 50 हजार ,देखें वीडियो

ढाई घंटे तक करणपुर कैंप में रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब ढाई घंटे तक करणपुर कैंप में समय बिताया। इसके बाद वे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचे, जहां से विमान के जरिए रायपुर के लिए रवाना हुए।

इस दौरान CRPF कोबरा के एक जवान ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को अपने लिए खास अनुभव बताया। जवान के मुताबिक, नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षा बलों के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री ने सभी जवानों को बधाई दी।

‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर राजनीतिक संगठनों को किया सतर्क

जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र नक्सलवाद के साथ-साथ कथित ‘दिमागी नक्सलवाद’ को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जंगलों से सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया हुआ है, लेकिन खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों में मौजूद बताए जा रहे ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे तत्व विभिन्न संगठनों में घुसपैठ कर लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इन विचारों और गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दिया।

VIDEO: बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमते नजर आए PM मोदी

बस्तर के पारंपरिक लोकगीत, महिला जवानों का नृत्य और प्रधानमंत्री मोदी की तालियों ने दीपावली के इस आयोजन को खास बना दिया। करणपुर CRPF कैंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button