IAS/IPSRaipurछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़राजकाजरायपुरसमस्या

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत से दूर हुई बुजुर्ग की परेशानी

बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश

रायपुर 07 नवम्बर 2026. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत ने बलरामपुर जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी बुजुर्ग श्री धुरन प्रजापति की परेशानी दूर करने में मदद की। उनकी सामाजिक सहायता पेंशन की राशि लंबित थी। इस समस्या को शासन तक पहुँचाने के लिए उनके पुत्र श्री अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई के बाद श्री प्रजापति को उनकी लंबित पेंशन राशि मिल गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री धुरन प्रजापति और उनके परिवार को ‘विष्णु की पाती’ भेजकर शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पेंशन से मिलने वाली सहायता बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में संबल देती है। ऐसे में लंबित राशि मिलने से श्री प्रजापति को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पिता की समस्या के समाधान के लिए पहल करने पर श्री अंकज कुमार प्रजापति की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार में एक-दूसरे की जरूरतों का ध्यान रखना और कठिन समय में साथ देना जीवन का बड़ा संबल है। मुख्यमंत्री ने श्री अंकज तक अपना स्नेह पहुँचाने की बात भी कही।

  पटाखा मांगने पर इंकारः नाबालिग ने अधेड़ पर टांगी से हमला कर किया हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सहजता से पहुँचे और हर नागरिक की समस्या को संवेदनशीलता से सुना जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी उद्देश्य से नागरिकों को अपनी समस्याएँ शासन तक पहुँचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button