अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

3 लाख का ओएचई कॉपर वायर, 300 मीटर केटनरी वायर ले उड़े चोर

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के मामले

कोरबा, 3 नवम्बर। जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं और तकनीकी ढांचों से तार, केबल व उपकरण चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नई रेलवे लाइन से करीब 3 लाख रुपये कीमत का 300 मीटर ओएचई कॉपर केटेनरी वायर चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बांकीमोंगरा थाना में अभिषेक कुमार पंडित, साइट इंजीनियर जैन इंफ्राटेक लिमिटेड बिलासपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी गेवरा से पेंड्रा रोड जाने वाली नई रेलवे परियोजना में छुराकछार से घुड़देवा तक डबलिंग रेलवे लाइन पर ओएचई कॉपर वायर लगाने का काम कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात 12 बजे से 31 अक्टूबर की रात 2 बजे के बीच घुड़देवा रेलवे फाटक के पास अज्ञात लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लगा करीब 300 मीटर केटेनरी वायर काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए कॉपर वायर की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए गिरी लाल पटेल, गुलशन कुमार, अनिश कुमार, मनीष कुमार और मुस्ताक अंसारी ड्यूटी पर तैनात थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी की ओर से पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपराध दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

निर्माण स्थल रेलवे परियोजना से कॉपर वायर चोरी का यह मामला अकेला नहीं है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी हाल के दिनों में मोबाइल टावर, बिजली विभाग के परिसर, निर्माणाधीन प्लांट और अन्य स्थानों से केबल व उपकरण चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। चोरी हुए सामान में कॉपर वायर, केबल, मशीनें और तकनीकी उपकरण शामिल हैं। कॉपर वायर और अन्य धातु सामग्री चोरी होने के मामलों में चोरी के सामान की बरामदगी और उसे खपाने वाले नेटवर्क की जांच भी महत्वपूर्ण होगी। हालांकि, सामने आए मामलों में पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और चोरी के सामान को खरीदने वाले किसी कबाड़ी या अन्य व्यक्ति का नाम एफआईआर में दर्ज नहीं है।

  एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

उरगा थाना अंतर्गत 27 अक्टूबर की रात भैंसमा साइट स्थित अल्टियस आइडिया टावर से तीन ज्त्ग् चोरी होने की रिपोर्ट सूरज टोगोर ने थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इसी तरह सिविल लाइन थाना अंतर्गत बिजली विभाग परिसर से सीटीपीटी मीटरिंग यूनिट गायब कोरबा उपसंभाग के परिसर से 26 अक्टूबर की रात एक सीटीपीटी सेट मीटरिंग यूनिट चोरी होने की शिकायत बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने की। इसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

उरगा थाना अंतर्गत कुदुरमाल स्थित जय मां भवानी सेवा समिति की गौशाला से करीब 30 मीटर 6 एमएम बोरवेल केबल चोरी होने की रिपोर्ट रामायण कुर्रे ने दर्ज कराई। चोरी गए केबल की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। उरगा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

दर्री थाना अंतर्गत निर्माणाधीन भेल कार्यालय से मशीनें और केबल चोरी की गई। सीएसईबी के 1320 एम.डब्ल्यू संयंत्र परिसर में निर्माणाधीन भेल कार्यालय के पास से वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, केबल, चपसा मशीन, प्लाई कटर, वाइब्रेटर मशीन और टूलकिट सहित करीब 1 लाख रुपये का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। दर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। यह मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। रोहित शुक्ला और संदीप भोई गिरफ्तार किए गए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button