छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाज

राज्योत्सव 2026 : 2 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिला मुख्यालय में सजेगा स्थापना दिवस, जानिए कहां कौन होगा मुख्य अतिथि

रायपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव 2026 मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। कहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तो कहीं उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएंगे। इस वर्ष राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है।

कोरबा में लखन लाल देवांगन, बिलासपुर में अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

राज्य शासन के जारी आदेश के अनुसार, जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम और जशपुर में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तरह खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मंत्री दयालदास बघेल, कांकेर में मंत्री केदार कश्यप, सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में मंत्री टंकराम वर्मा और राजनांदगांव में मंत्री गजेन्द्र यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया है। बीजापुर में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

सांसदों को भी मिली अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी

जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रमों के लिए कई सांसदों को मुख्य अतिथि निर्धारित किया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, कबीरधाम में सांसद संतोष पाण्डेय और बलरामपुर-रामानुजगंज में सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि होंगे।

महासमुंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, बालोद में सांसद भोजराज नाग, सुकमा में सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सांसद लक्ष्मी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  गोवा-एमपी के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई 'छावा'

विधायक भी संभालेंगे समारोह की जिम्मेदारी

कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।

कोंडागांव में विधायक लता उसेंडी, नारायणपुर में विधायक विक्रम उसेंडी तथा बस्तर में विधायक किरण देव जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होंगे कार्यक्रम

इस वर्ष राज्योत्सव का मुख्य विषय ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ निर्धारित किया गया है। सभी जिला मुख्यालयों में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और सफल परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी कार्यक्रमों में लाभान्वित किया जाएगा।

1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक जिला मुख्यालयों के शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। संबंधित विभाग अपने बजट से इसकी व्यवस्था करेंगे। राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को मुख्य अतिथियों से परामर्श कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

राज्योत्सव 2026 के जरिए प्रदेश की विकास योजनाओं, सरकारी उपलब्धियों, महिला सशक्तीकरण और युवाओं से जुड़े प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा। 2 नवंबर को होने वाले जिला स्तरीय समारोहों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

प्रखरभूमि न्यूज डेस्क

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button