देश-दुनिया

जंतर-मंतर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पीड़ितों और प्रभावित पुलिसकर्मियों के लिए लॉन्च हुआ शिकायत पोर्टल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति ने जुलाई 2026 में दिल्ली के जंतर-मंतर और राष्ट्रीय राजधानी के बाहर अन्य स्थानों पर हुई हिंसा से प्रभावित लोगों की शिकायतें और प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए http://hpec.nic.in पोर्टल शुरू किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस पर पुलिसकर्मी भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में जिन मुद्दों का जिक्र किया गया है, यह समिति उनकी जांच करेगी।अधिकारियों ने बताया कि पेलेट गन के इस्तेमाल, महिला प्रदर्शनकारियों का उत्पीड़न, किसी भी पक्ष की ओर से की गई अत्यधिक हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button