आयोजनआस्थाछत्तीसगढ़प्रेरणाबालोदराजकाजसंगठन

मां दुर्गा के पंडाल में पुलिस अधिकारियों ने गाए जसगीत, भक्तिमय हुआ माहौल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मां दुर्गा के पंडाल में पुलिस अधिकारियों की भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। न्यू बस स्टैंड बालोद स्थित जय माता काली दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में बालोद एसडीओपी विनय कुमार और थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने माता के जसगीत प्रस्तुत किए। पुलिस अधिकारियों के भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और माता के जयकारे लगाए।

पेट्रोलिंग के दौरान समिति ने किया आग्रह

जानकारी के अनुसार, बालोद एसडीओपी विनय कुमार और बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा रात में पेट्रोलिंग करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू बस स्टैंड स्थित जय माता काली दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने उनसे पंडाल में कुछ समय देने का आग्रह किया। समिति के अनुरोध को स्वीकार करते हुए दोनों अधिकारी मंच पर पहुंचे और माता के जसगीत गाकर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति के रंग में रंग गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

थाना प्रभारी के जसगीत ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

माता दुर्गा के पंडाल में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने सुरीले अंदाज में जसगीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति से पंडाल का माहौल भक्तिमय हो गया। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया और माता के जयकारे लगाए।

  छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

इस अवसर पर बालोद थाना के आरक्षक संजय सोनी, चुरेंद्र कुर्रे और साइबर सेल बालोद के आरक्षक आकाश दुबे भी मौजूद रहे।

ड्यूटी के साथ आस्था का संगम

पुलिस अधिकारियों की इस भक्तिमय प्रस्तुति की लोगों ने सराहना की। उनकी इस पहल को ड्यूटी और आस्था के संगम के रूप में देखा गया। घटना ने यह संदेश दिया कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ पुलिसकर्मी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी सहभागिता निभाते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button