देश-दुनिया

मायावती ने आउटसोर्सिंग और संविदा नियुक्तियों के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, बसपा प्रमुख ने कर दी ये बड़ी डिमांड

लखनऊ। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आउटसोर्सिंग और संविदा पर नियुक्तियों की व्यवस्था का विरोध जताते हुए सरकार के एक लाख भर्तियों के दावे पर सवाल उठाया है। बसपा प्रमुख ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के संविदाकर्मियों के धरने का मामला उठाते हुए उनके साथ अन्य ऐसे कर्मियों को नियमित करने की मांग सरकार से की है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

मायावती ने बुधवार को एक्स पर लिखा, प्रदेश सरकार द्वारा छह महीने के अंदर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई, लेकिन बेहतर यह होता कि जिन सरकारी विभागों में अस्थायी तौर पर लोग वर्षों से कार्यरत हैं, उन्हें भी स्थायी नौकरी की व्यवस्था में शामिल किया जाए। बसपा सरकारी तंत्र में आउटसोर्सिंग व संविदा आदि की शोषणकारी व्यवस्था के विरुद्ध है। बसपा प्रमुख ने मांग उठाते हुए आगे लिखा कि सरकारी नौकरी बहाली के तहत एनआरएचएम के तहत अनेक वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे है संविदाकर्मियों को भी स्वास्थ्य विभाग में नियमित किया जाना चाहिए। ये संविदाकर्मी अपने स्थायीकरण आदि की मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से राजधानी लखनऊ स्थित ईको गार्डेन के पास धरना दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  जब नहीं मिला स्टेनोग्राफर, तो जज ने खुद हाथ से लिख डाले 159 फैसले, राजस्थान से आया हैरान करने वाला मामला

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button