आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठन

पोड़ी उपरोड़ा में मां गौरी व भगवान शिव पूजा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता 17 को

कोरबा, 13 अक्टूबर। जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के गोंड पारा में मां गौरी रानी एवं भगवान शिव की विधिवत स्थापना और पूजन के अवसर पर 17 अक्टूबर, शनिवार को रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गौरी पूजन महिला समिति एवं युवा समिति गोंड पारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में एकल, डुअल और ग्रुप डांस के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

समिति के अनुसार, ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये रखा गया है। इसी तरह डुअल डांस में प्रथम पुरस्कार 5,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2,000 रुपये दिया जाएगा। एकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में सवाल-जवाब एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से उचित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा गायकी में रुचि रखने वाले लोगों को भी अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। विशेष वेशभूषा के लिए चयनित प्रतिभागी को 1,000 रुपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में बाहर से आने वाले सभी डांसरों के लिए समिति की ओर से भोजन की व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  कोरबा: कुसमुंडा परियोजना में बवाल; कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के बीच जमकर मारपीट, दोनों पक्षों पर FIR दर्ज

सभी प्रतिभागियों को आयोजन शुरू होने से एक घंटे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे तक अपना नाम अथवा ग्रुप का नाम, पता और मोबाइल नंबर निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज कराना अनिवार्य है। प्रवेश के लिए एक दिन पहले पंजीयन कराना होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button